प्रयागराज महाकुम्भ मेले क्षेत्र में लगी भयंकर आग

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं एक ताज़ा खबर के बारे में। अब हम आपसे एक ताज़ा खबर के बारे में बात करें तो रविवार को प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र में भयंकर आग लग गई थी।

सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में ये भयंकर आग लगी थी और ये आग कैंप के चारों और फैल गई थी। उस आग से कई टेंट और उन टेंट में रखे सामान जलकर खाक हो गए थे।

महाकुम्भ में अग्निकांड के बाद का मंजर- Mahakumbh mein agni kand ke baad ka manzar

अभी तक की जानकारी के अनुसार आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया हैं। पहली जानकारी के अनुसार पहले आग एक सिलेंडर में लगी और उसके बाद ये आग फैलती गई।

Mahakumbh mein agni kand ke baad ka manzar

आग के हुए विकराल रुप लेने के बाद अलग-अलग टेंटों में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट होते गए। लगभग उस आग में आठ से नौ सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। फायर ब्रिगेड ने भी काफी मशक्कत करने के बाद उस आग पर काबू पा लिया था।

गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप खाक- Geeta Press gorakhpur ke camp khak

आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियाँ वहाँ मौके पर पहुँची। उन सभी गाड़ियों ने आग को बुझाने के कई प्रयास शुरु कर दिये थे। तभी पुलिस अधिकारी ने कहा की पहले एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था।

Geeta Press gorakhpur ke camp khak

इसके साथ आग आगे-आगे और भी फैलती गई। आग लगने के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उस घटनास्थल पर पहुँचे और योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का जायजा लिया था।

बाहर से किसी ने आग फेंकी महाकुम्भ अग्निकांड को लेकर बड़ा दावा- Bahar se kisi ne aag fainki mahakumbh agni kand ko lekar bada dava

प्रयागराज में महाकुम्भ में लगी आग को लेकर गीता प्रेस के ट्रस्ट्री ने एक बहुत बड़ा दावा किया हैं। उस ट्रस्ट्री का यह कहना हैं की आग किसी ने बाहर से फेंकी थी। गीता प्रेस के ट्रस्ट्री कृष्ण कुमार खेमकर ने कहा की “जहाँ हमने बाउंड्री लगाई हैं, पश्चिम की और उस तरफ सर्कुलेटिंग एरिया घोषित किया गया था।

Bahar se kisi ne aag fainki mahakumbh agni kand ko lekar bada dava

जहाँ लोग गंगा नहा रहे थे। उसी तरफ अग्नि की कोई चीज़ हमारी तरफ आई और बाद में चिंगारी ने धीरे-धीरे बड़ी आग का रुप धारण कर लिया था। हमारे सब कैंप जलकर खाक हो गए थे।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
3 Comments