आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं पहाड़ी पर ले जाकर किया गया विदेश महिला के यौन उत्पीड़न के बारे में। अब हम आपसे पहाड़ी पर ले जाकर किया गया विदेश महिला के यौन उत्पीड़न के बारे में बात करें तो तमिलनाड़ु के तिरुवन्नामलाई में एक विदेशी महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया हैं।
फ्रांस से आई 46 वर्ष की महिला जब दीपामलाई पहाड़ी पर गई तब वहाँ पर एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड ने गुफा में ले जाकर बलत्कार किया था। किसी तरह से पीड़िता ने बचकर पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
फ्रांसीसी महिला के साथ हुआ यौन शोषण- Francici mahila ke sath hua yaun shoshan
तमिलनाड़ु के तिरुवन्नामलाई में एक सनसनीखेज मामले सामने आया हैं। तमिलनाड़ु पर एक फ्रांसीसी महिला के साथ पहाड़ी पर ले जाकर यौन शोषण किया गया था। पीड़ित महिला एक टूरिस्ट गाइड के साथ 2668 फीट ऊँची दीपामलाई पहाड़ी पर ध्यान करने गई हुई थी।
वहाँ पर गाइड महिला को एकांत गुफा में ले जाया गया था और उस महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस अभी इस मामले की जाँच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, तिरुवन्नामलाई एक प्रसिद्ध स्थल हैं। तिरुवन्नामलाई पर बड़ी संख्या में विदेशी लोग ध्यान और आत्मा शांति करने के लिए आते हैं। 46 वर्ष की फ्रांसीसी महिला भी जनवरी में आई थी और आश्रम में ठहरी हुई थी।
टूरिस्ट गाइड के साथ दीपामलाई पहाड़ी पर चढ़ी महिला- Tourist guide ke sath dipamalai pahadi par chadhi mahila
इन सब के दौरान विदेशी महिला ने टूरिस्ट गाइड के साथ दीपामलाई पहाड़ी पर चढ़ाई की थी। दूसरी तरफ प्रशासन ने पिछले साल भूस्खलन के बाद इस पहाड़ी पर आम जनता के चढ़ने पर रोक लगा रखी थी।
जब महिला ध्यान के लिए पहाड़ी पर स्थित एक गुफा में गई थी तब वहाँ पर स्थानीय गाइड वेंकटेशन ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।
टूरिस्ट गाइड के चंगुल से बची महिला- Tourist guide ke changul se bachi mahila
किसी तरह से टूरिस्ट गाइड के चंगुल से बचकर महिला पहाड़ी से नीचे उतरी और तुरंत तिरुवन्नामलाई वेस्ट पुलिस स्टेशन पर पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस टीम का गठन किया था और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वेंकटेशन को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने पीड़ित महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। अभी पुलिस इस मामले की जाँच कर रही हैं। पुलिस अभी यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं की कहीं इस घटना में अन्य लोग तो शामिल नहीं थे।