युवक ने किया खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं एक महान युवक की खबर के बारे में। अब हम आपसे महान युवक की खबर के बारे में बात करें तो महान युवक ने अपने पेट का स्वयं ऑपरेशन करने सर्जनस को दंग ही कर दिया हैं। यह हैरान करने वाला मामला मथुरा के वृंदावन से सामने आया हैं।

पेट में असहनीय दर्द होने की वजह से एक युवक ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखा और खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर डाला। ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए। युवक की हालात बिगड़ी तो अस्पताल पहुँचे जहाँ युवक की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं। अभी युवक को आगरा रेफर किया गया हैं।

युवक की हरकत खुद पर ही पड़ी भारी- Yuvak ki harkat khud par hi padi bhari

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। वृंदावन के सुनरख में रहने वाले एक युवक की हरकत खुद पर ही भारी पड़ी हैं। पेट में असहनीय दर्द हुआ तो युवक ने यू-ट्यूब में वीडियो देखा और स्वयं ही अपने पेट का ऑपरेशन किया।

Yuvak ki harkat khud par hi padi bhari

ऑपरेशन करने के बाद प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। ज्यादा दिक्कत होने पर युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करने के लिए भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर भी युवक की बातें सुनकर दंग रह गए।

युवक की बिग‌ड़ती हालत देख डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर लिए और युवक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कराया गया हैं।

सुनरख निवासी युवक 32 वर्ष का राजाबाबू घर पर अकेला रहता हैं। राजाबाबू जो की बीबीए की पढ़ाई कर चुका हैं वो अभी किसान हैं। पिछले कई दिनों से उस युवक के पेट में असहनीय दर्द हो रहा था।

दर्द से परेशान होने के कारण उस युवक ने खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर डाला। ऑपरेशन करने के लिए उस युवक ने पहले यू-ट्यूब पर पेट के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन करने के लिए ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए सुई ले आया।

प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए- Plastic ke dhage se 11 tanke laga liya

बुधवार दोपहर को घर पर पेट का ऑपरेशन करने के बाद उस युवक ने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए। इन सब के बाद जब पेट का दर्द असहनीय हुआ तो उन्होंने अपने घरवालों से ये बात बताई।

Plastic ke dhage se 11 tanke laga liya

राजाबाबू को भतीजा राहुल ठाकुर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुँचा। युवक के द्वारा खुद ऑपरेशन की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कराया गया।

पेट में फैल सकता हैं संक्रमण, आगरा रेफर- Pet mein fall sakta hain sankraman, agra refer

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. राशि रंजन ने बताया की राजाबाबू का 15 वर्ष पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद अब पिछले दिनों से दर्द होने पर उन्होंने सात सेंटी मीटर पेट में चीरा लगाकर फाड़ लिया और बाद में टांके लगा लिए।

Pet mein fall sakta hain sankraman, agra refer

इससे पेट के भीतर संक्रमण फैल सकता हैं, कितना गहरा काटा गया हैं, इसका कोई भी अंदाजा नहीं हैं। अभी उपचार के लिए आगरा के लिए रेफर किया गया हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
3 Comments