आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं बकैती वेब सीरिज़ के बारे में। अब हम आपसे बकैती वेब सीरिज़ के बारे में बात करें तो 1 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर एक हल्का फुल्का फैमिली ड्रामा बकैती रिलीज़ हुई हैं।
इस सीरिज़ में मिडिल क्लास परिवार के स्ट्रगल को कॉमेडी प्यार, नोकझोंक, ड्रामा और रियलिटी चैक के धागे में पिरोया हैं। इस वेब सीरिज़ में राजेश तैलंग और शीबा चड्ढ़ा ने ज़बरदस्त काम किया हैं।
भारत में पॉपुलेशन का एक बड़ा तबका मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखता हैं।
मिडिल क्लास एक ऐसा वर्ग होता हैं जिसके पास रहने को घर और थोड़ा बहुत पैसा तो होता ही हैं लेकिन बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए या तो बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता हैं या फिर सपनों में समझौता करना पड़ता हैं। ‘बकैती’ सीरिज़ इन्हीं सब तब ताने-बाने को ज़ोड़कर मीडिल क्लास की जिंदगी का आईना दिखाती हैं।
क्या हैं ‘बकैती’ की कहानी?- Kya hain ‘Bakaiti’ ki kahani?
बकैती की कहानी गाजियाबाद में रहने वाली एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी होती हैं। इस वेब सीरिज़ में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढ़ा, आदित्या शुक्ला जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और तान्या शर्मा ने लीड रोल निभाया हुआ हैं। इसमें एक ऐसा परिवार दिखाया जाता हैं जिसमें भाई-बहन के बीच जमकर नोकझोंक होती हैं, पति-पत्नी में पैसों की तंगी को लेकर टेंशन होती हैं और दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा होता हैं।
इसमें राजेश एक वकील हैं और नोटरी का काम करता हैं, उनकी ज्यादा इनकम नहीं होती हैं और इसीलिए वे अपने घर का एक कमरा किराए पर देना चाहते हैं। इसके लिए उनके दोनों बच्चों को एक रुम शेयर करना होगा। जिसके बाद दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के साथ रुम शेयर करने के लिए राज़ी नहीं होते हैं।
वहीं दूसरी तरफ नैना और भरत जो संजय और शीबा के बच्चे हैं, अपनी माँ के साथ मिलकर बिजनेस आइडिया निकालते हैं, जिससे वे पैसे कमाकर अपने पापा को दे सकें और उनका कमरा किराए पर ना चढ़े।
उनका बिजनेस उतना नहीं चल पाता और कमरा किराए पर देना पड़ता हैं जिसमें एक लड़का रहने आता हैं और नैना को उसकी तरफ अट्रैक्शन होने लगता हैं। नैना का सपना हैं की वह मुम्बई में जाकर पढ़े और एक अच्छे कॉलेज में उसका स्कॉलरशिप बेस पर सिलेक्शन भी हो जाता हैं।
लेकिन घर पर पैसों की तंगी के कारण माँ-बाप उसकी पढ़ाई के लिए बनाई गई एफड़ी को तोड़ने की बात करते हैं जिससे वह नाराज़ होती हैं और घर से चली जाती हैं।
क्या नैना वापस लौटती हैं? क्या संजय अपना घर बेचने को राज़ी होता हैं? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए आपको यह फिल्म जरुर देखनी होगी।
जानिए सन ऑफ़ सरदार 2 फिल्म की कहानी के बारे में।
राजेश तैलंग और शीबा की शानदार एक्टिंग- Rajesh Tailang aur Sheeba ki shandar acting
राजेश तैलंग और शीबा चड्ढ़ा ने बकैती में अपनी नेचुरल एक्टिंग में कहानी को बांधे रखा हैं। वहीं नैना के रुप में तान्या शर्मा और भरत के रुप में आदित्या शुक्ला ने अच्छा अभिनय किया हैं।
चारों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती सीरिज़ में सपोर्टिंग कैरेक्टर्स अच्छे हैं जो बीच-बीच में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का लगाते हैं। अमित गुप्ता ने हल्के फुल्के पारिवारिक ड्रामा से मीडिल क्लास की कई मज़बूरियों और संघर्षों से पर्दा उठाया हैं।
आवश्यक जानकारी:- धड़क 2 फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं बकैती वेब सीरिज़ की कहानी से संबंधित जानकरियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको बकैती वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त हो गई होगी।
इस जानकारी से आपको बकैती वेब सीरिज़ के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ हासिल हो गई होगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारियाँ पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारियों को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।