आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सिंगल पापा वेब सीरिज़ के बारे में। अब हम आपसे सिंगल पापा वेब सीरिज़ के बारे में बात करें तो माँ की ममता की कहानियाँ तो आपने खूब देखी और पढ़ी होगी लेकिन सिंगल पापा वेब सीरिज़ दिखाती हैं एक बाप की बापता की कहानी। सिंगल पापा, नाम से ही पता चलता हैं की यह एक सिंगल पिता की कहानी हैं।
इसका सब्जेक्ट अलग हैं और कहानी इमोशनल भी होती हैं। इस सीरिज़ में कुणाल खेमू ने सिंगल पिता का अभिनय निभाया हैं वहीं उनके साथ नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, प्राजक्ता कोली जैसे कलाकारोंं ने काम किया हैं।
समाज के कई स्टीरियोटाइप तोड़ने में हमेशा से मुखर रहा हैं, जेंडर इक्वेलिटी से लेकर फेमिनिज्म, रेसिज्म से लेकर इंटरकास्ट मैरिज तक बॉलीवुड ने फिल्मों के जरिए कई मुद्दों को उठाया हुआ हैं। अभी एक और सीरिज़ आई हैं जिसमें समाज के एक और बड़े स्टीरियोटाइप को तोड़ने का प्रयास किया हैं और वो स्टीरियोटाइप हैं की बच्चे की परवरिश केवल माँ ही अच्छे से कर सकती हैं। 2025 में मडगाँव एक्सप्रेस के बाद कुणाल खेमू एक जबरदस्त विषय पर बनी सीरिज़ लेकर आए हैं जिसका नाम हैं सिंगल पापा।
क्या हैं सिंगल पापा वेब सीरिज़ की कहानी?- Kya hain Single Papa Web Series ki kahani?
सिंगल पापा जैसा की टाइटल से पता चलता हैं की यह कहानी एक ऐसे पिता की हैं जो अकेले बच्चे की परवरिश करता हैं। कुणाल के किरदार का नाम गौरव हैं जो अपनी छोटी-सी फैमिली के साथ रहता हैं जिसमें उसके माता-पिता और बहन रहती हैं। गौरव की वाइफ होती हैं लेकिन दोनों तलाक ले लेते हैं और इसके पीछे की वजह हैं की गौरव की पिता बनने की इच्छा होना।

गौरव चाहता हैं की उसका एक बच्चा हो लेकिन पत्नी के ना चाहने के कारण उनका तलाक हो जाता हैं। इसके बाद गौरव को अपनी ही कार में एक बच्चा अमूल के बॉक्स में मिलता हैं जिसे देखकर वह चौंक जाता हैं लेकिन खुश भी हो जाता हैं क्योंकि उसको लगता हैं की भगवान ने यह बच्चा उसी के लिए भेजा हुआ हैं।
बस तब से वह बच्चे को अडॉप्ट करने की जद्दोजहद में लग जाता हैं लेकिन उसकी इस प्रयास में मिसेज नेहरा के अभिनय में नेहा धूपिया बाधा बनती हैं जो की बिल्कुल नहीं चाहती की गौरव इस बच्चे के पिता बने, क्योंकि वह उसे लापरवाह और गैर-जिम्मेदार समझती हैं, अभी एक नोकझोंक में बच्चा गौरव को मिल जाता हैं या नहीं और अगर मिलता हैं तो क्या गौरव सिंगल पिता की जिम्मेदारी अच्छे से निभाता पाता हैं।
जानिए द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली फिल्म की कहानी के बारे में।
कुणाल खेमू ने निभाया सिंगल पिता का रोल- Kunal Khemu ne nibhaya single pita ka roll
सिंगल पापा एक ऐसी कहानी हैं जो हमारे आस-पास बहुत कम परिवारों में होती हैं लेकिन- सिंगल फादर का होना। ऐसा इसलिए क्योंकि समाज में कई सालों से यही स्टीरियोटाइप रहा हैं की एक माँ के बिना बच्चे की परवरिश नहीं की जा सकती, हालांकि कुछ हद तक यह सच हैं क्योंकि लड़कों की परवरिश ही इसी तरह की जाती हैं की वे बड़े होकर इसे एक जिम्मेदारी के तौर पर नहीं ले पाते हैं। ये वेब सीरिज़ इन दोनों मुद्दों को खुलकर उठाती हैं। इस सीरिज़ का सब्जेक्ट यूनिक और हटकर हैं।

कुमाल खेमू का किरदार एक ऐसे लड़के का हैं जिसे बचपन से लेकर बड़े होने तक घर का कोई काम नहीं करना पड़ा हैं। खाने से लेकर कपड़े तक सबकुछ तैयार उसके हाथों में परोसा गया हैं, लेकिन बड़े होने और शादी होने के बाद उसके मन में पिता बनने की इच्छा जगी जो उसके तलाक का कारण भी बनी। तलाक होने के बावजूद कुणाल के किरदार की पिता की बनने की इच्छा कम नहीं हुई हैं।
इस कहानी में कुणाल के किरदार यानि की गौरव की एक सिंगल पिता बनने और उसमें होने वाली जद्दोजहद को बड़ी हल्की फुल्की कहानी में दिखाया गया हैं। इस समाज के इस बड़े स्टीरियोटाइप को मेकर्स ने बड़ी आसानी से कॉमेडी और ड्रामा के धागे में पिरोया हैं।
आवश्यक जानकारी:- धुरंधर फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं सिंगल पापा वेब सीरिज़ से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको सिंगल पापा वेब सीरिज़ की कहानी से संबंधित हर प्रकार की जानकारियाँ अवश्य प्राप्त होंगी।
इस जानकारी से आपको सिंगल पापा वेब सीरिज़ के अभिनय से संबंधित हर तरह की जानकारियाँ जरुर प्राप्त होंगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारियाँ पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारियों को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।
