आगरा जिले में बदलेगा नाम, फतेहाबाद होगा सिंदूरपुरम

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं एक ताज़ा खबर के बारे में। अब हम आपसे एक ताज़ा खबर के बारे में बात करें तो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद कस्बे और बादशाही बाग इलाके का नाम बदलने की तैयारी में हैं। इसके अनुसार फतेहाबाद कस्बे का नाम सिंदूरपुरम और बादशाही बाग इलाके का नाम ब्रह्मपुरम रखा जाएगा।

जिला अध्यक्ष द्वारा नाम बदलने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास किया गया हैं। इस प्रस्ताव को अब राज्य सरकार को दिया गया हैं। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद इन दोनों कस्बों का नाम बदल दिया जाएगा। यह जानकारी एक न्यूज़ एजेंसी की तरफ से दी गई हैं।

फतेहाबाद कस्बा और बादशाही बाग इलाके का बदला नाम- Fatehabad kasba aur Badshahi Bagh ilake ka badla naam

इस जानकारी के अनुसार आगरा जिला पंचायत ने फतेहाबाद कस्बे और बादशाही बाग इलाके का नाम बदलकर सिंदूरपुरम और ब्रह्मपुरम रखने का फैसला लिया गया हैं।

Fatehabad kasba aur Badshahi Bagh ilake ka badla naam

इसी संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सोमवार को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था और सर्वसम्मति से पारित किया गया हैं। अब इसकी मंजूरी के लिए योगी सरकार को भेज दिया गया हैं।

भदौरिया ने की नाम बदलने में वकालत- Bhadauria ne ki naam badalne mein vakalat

भदौरिया ने कहा की प्रस्ताव में नाम बदलने की वकालत की गई हैं क्योंकि ये नाम गुलामी का प्रतीक हैं। प्रस्ताव में यह कहा गया हैं की शहर को पहले सामूगढ़ कहा जाता था और बाद में इस शहर का नाम बदलकर फतेहाबाद कहा गया हैं।

Bhadauria ne ki naam badalne mein vakalat

प्रस्ताव में यह सुझाव दिया गया हैं की इस शहर का नाम बदलकर सिंदूरपुरम रख दिया जाए। इस बात में यह सुझाव दिया गया हैं की फतेहाबाद के बादशाही बाग इलाके का नाम बदलकर ब्रह्मोस मिसाइल और भगवान ब्रह्मा के नाम पर ब्रह्मापुरम नाम रखा जा सकता हैं।

अन्य सदस्य ने की वकालत- Any sadasya ne ki vakalat

बोर्ड के एक अन्य सदस्य ने यह कहा हैं की स्थानीय लोगों की तरफ से बहुत पहले से दोनों कस्बों का नाम बदलने की मांग की जा रही थी।

Any sadasya ne ki vakalat

इसको लेकर सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दोनों कस्बों का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया गया हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment