आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सैयारा फिल्म के बारे में। अब हम आपसे सैयारा फिल्म के बारे में बात करें तो एक और स्टार किड ने बॉलीवुड में कदम रखा हैं। एक हफ्ते पहले थिएटर में अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज़ हुई थी। रणबीर–आलिया के बाद ये पहला ऐसा बॉलीवुड किड होगा जिसे दुनिया पंसद करेगी।
भले ही फरवरी न आया हो, लेकिन थिएटर में रोमांस का दौर फिर से लौट आया हैं। पिछले दिनों रिलीज़ हुई फिल्म मेट्रो…. इन दिनों के बाद अभी एक और म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं। इस फिल्म की खास बात यह हैं की इस फिल्म से दो नए कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।
प्यार और सपने के बीच उलझे आशिक की कहानी- Pyaar aur sapne ke beech uljhe aashiq ki kahani
इस फिल्म की कहानी शुरु होती हैं वाणी बत्रा से। जिसकी शादी टूट गई हैं, इसके साथ उसका दिल भी टूट गया हैं। वो अपने सब जज्बातों को गानों के जरिए डायरी में लिखती हैं। सब कुछ भुलाने के प्रयास में वाणी एक मीडिया कंपनी में नौकरी के लिए जाती हैं, जहाँ एंट्री होती हैं क्रिश कपूर की।
अहान मीडिया कंपनी में काम करने वाले शख्स को इसलिए मारता हैं, क्योंकि उसने अपने एक आर्टिकल में क्रिश के म्यूजिक बैंड से सिर्फ उस म्यूजीशियन का नाम डाला होता हैं, क्योंकि वह नेपो किड हैं।
वह क्रिश संगीत की दुनिया में एक बड़ा स्टार बनना चाहता हैं। उस जगह उसकी मुलाकात वाणी से होती हैं। वह वाणी से अपने लिए गाने लिखने के लिए कहता हैं। ये दोनों नज़दीक आते हैं और प्यार हो जाता हैं।
एक दिन वाणी को पता चलता हैं की उसे अल्ज़ाइमर हैं। धीरे-धीरे वह सब भूल जाएगी। एक तरफ प्यार हैं और दूसरी तरफ सुपरस्टार बनने का सपना। क्या करेगा क्रिश, इसके लिए आपको यह फिल्म जरुर देखनी होगी।
जानिए तन्वी द ग्रेट फिल्म की कहानी के बारे में।
देखी दिखाई कहानी की ये चीज़े हैं जान- Dekhi dikhai kahani ki ye cheeze hain jaan
इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले संकल्प सदाना ने लिखी हैं। ये कहानी नई नहीं हैं। इस प्रकार की कहानी रॉकस्टार से लेकर आशिकी 2 कई फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। लेकिन मोहित सूरी का निर्देशन, फिल्म का संगीत, विकास सिवरमन की सिनेमैटोग्राफी और जॉन स्टेवर्ट एडुरी का बैंकग्राउंड स्कोर ऐसा संभाल लेता हैं की कहानी के साथ जुड़ने का मन करता हैं।
इन सब के साथ ही फिल्म के नवोदित कलाकारों का अभिनय इसे अच्छी फिल्मों की श्रेणी में खड़ा करता हैं। वैसे भी रोमांटिक फिल्मों की बात हो, तो मोहित सूरी इस जॉनर के निर्देशकों की सूची में पहले कुछ नामों में से आते हैं।
आवारापन, आशिकी 2, एक विलेन जैसी फिल्में बना चुके मोहित का मैजिक इस फिल्म में भी चलता हैं। सबसे विशेष बात यह हैं की वह दो नए कलाकारों अहान और अनीत से बेहतरीन काम निकलवा पाने में सफल रहे हैं।
इस फिल्म में रोहन शंकर का लिखा डायलॉग यह हैं की जो गाने दिल को छूते हैं, वो ऐसे ही थोड़े लिखे जाते हैं। इरशाद कामिल, मिथुर, राज शेखर, ऋषभ कांत के लिखे गीत दिल को छूने का काम करते हैं। देवेंद्र मुर्देश्वर, रोहित मकवाना फिल्म की एडिटिंग चुस्त हैं।
आवश्यक जानकारी:- निकिया रॉय फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं सैयारा फिल्म से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको सैयारा फिल्म के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
इस जानकारी से आपको सैयारा फिल्म की कहानी के बारे में जानकारियाँ प्राप्त होगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारी को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।