आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं मंडला मर्डर्स वेब सीरिज़ के बारे में। अब हम आपसे मंडला मर्डर्स वेब सीरिज़ के बारे में बात करें तो अभी सोनाक्षी सिन्हा- हमा कुरैशी और काजोल के बाद वॉर एक्ट्रेस वाणी कपू ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा हैं।
वाणी कपू की वेब सीरिज़ मंडला मर्डर्स नेटफ्लिक्स पर आ गई हैं। अतीत और वर्तमान को जोड़ती वेब सीरिज़ की कहानी आपको एक मिनट भी पलके झपकाने का अवसर नहीं देगी।
नई तरह की कहानियों को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। ऐसे में जब ऐसी कहानियाँ आती हैं तब वह ध्यान आकर्षित करती हैं। विज्ञान और ऐसी शक्तियाँ जो एक नई दुनिया बनाने के लिए बलिदान लेने से नहीं चूकती हैं, उनके बीच की जिद्दोजहद पर आधारित हैं मंडला मर्डर्स।
क्या हैं वेब सीरिज़ मंडला मर्डर्स की कहानी?- Kya hain Web Series Mandala murders ki kahani?
इस वेब सीरिज़ की कहानी साल 1952 में चरणदासपुर से शुरु होती हैं। वहाँ कुछ महिलाएँ ऊर्जा को आयस्त यंत्र की सहायता से परिवर्तित करके एक मृत व्यक्ति को जीवित करने की कोशिश करती हैं। वह आयस्ति समुदाय से हैं जिन पर समाज ने अन्याय किया हैं।
गाँव वाले उनके घर को जला देते हैं। वहाँ से कहानी साल 2025 में आ जाती हैं। दिल्ली पुलिस से सस्पेंडेड विक्रम सिंह अपने पिता के साथ अपने गाँव चरणदासपुर जा रहा हैं। ट्रेन में उसके साथ उपस्थित एक प्रेम फोटोग्राफर की लाश अगले दिन नदी में मिल जाती हैं। उसका धड़ गायब हो जाता हैं।
इस केस के साथ विक्रम अपनी माँ की तलाश करता हैं जो बीस साल पहले अपने छोटे बेटे की जान बचाने के लिए जंगल गई थी।
सीआइबी एसपी रिया थॉमस को जाँच का जिम्मा सौंपा जाता हैं। इस फोटोग्राफर की मौत के मामले की पूछताछ अनन्या भारद्वाज से की जाती हैं जो बीमर पति की राजनीतिक पार्टी की कमान स्वयं संभालकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
जानिए रंगीन वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में।
वेब सीरिज़ के एक-एक सीन को ध्यान से देखना जरुरी- Web Series ke ek-ek seen ko dhyan se dekhna jaruri
लेखक महेंद्र जाखड़ की किताब द बुचर्स ऑफ बनारस पर आधारित इस वेब सीरिज़ की कहानी के स्क्रीनप्ले और संवादों को निर्देशक गोपी पुथरन ने अनुराग गोस्वामी, चिराग गर्ग, गैब गबरैल, मैंट ग्राहम, अविनाश द्विवेदी के साथ मिलकर लिखी हैं।
मानव बलि से लेकर, मौत को मात देने, नियति, राजनीति, पुलिस, काला जादू, वरदान, हिंदुस्तान का पहला न्यूक्लियर प्लांट के साथ कहानी अतीत और वर्तमान में चलती रहती हैं। इसी बीच पात्रों के आसपास की दुनिया में जो घटता हैं, वह खलल उत्पन्न करता हैं।
इस शो में इतनी परतें और पात्र हैं की अगर एपिसोड को ध्यान से नहीं देखा तब कड़ियाँ जोड़ने में कठिनाई होगी।
उन सब के बावजूद आयस्तियों का नई दुनिया बनाने और आयस्त यंत्र को अंगूठे का मोल चुकाकर वरदान मांगने का एंगल दिलचस्प हैं। इस शो में बताया गया हैं की मंडला की दुनिया को समझना अभी बाकी हैं जो अगले सीज़न का संकेत होता हैं।
यह भी हो सकता हैं की आयस्तियों पर समाज में क्या अन्याय किया हैं, उसके जवाब अगले सीज़न में मिलें।
मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी को दमदार अंदाज में दिखाने वाली गोपी ने इस सीरिज़ को अभिनेत्रियों को मज़बूती से पेश किया हैं, आर्ट और प्रोडक्शन डिज़ाइनर के साथ मिलकर सिनेमैटोग्राफर शाज़ मोहम्मद ने अतीत और वर्तमान के बीच अंतर को बखूबी दिखाया हैं।
आवश्यक जानकारी:- सो लॉन्ग वैली फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं मंडला मर्डर्स वेब सीरिज़ से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको मंडला मर्डर्स वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी।
इस जानकारी से आपको मंडला मर्डर्स वेब सीरिज़ के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होंगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारियाँ पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारियों को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।