बलगम में खून: कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं बलगम में खून आने के बारे में। अब हम आपसे बलगम में खून आने के बारे में बात करें तो बलगम में खून आना एक गंभीर लक्षण होता हैं और इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बलगम में खून आना कई कारणों से हो सकता हैं- कुछ सामान्य और कुछ गंभीर। अब हम आपसे चर्चा करेंगे बलगम में खून आने के कारण के बारे में।

बलगम में खून आने का कारण- Balgam mein khoon aane ka karan

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं बलगम में खून आने के कारण के बारे में।

Balgam mein khoon aane ka karan

अब हम आपसे बलगम में खून आने के कारण के बारे में बात करें तो बलगम में खून आने के कारण हल्के से गंभीर तक होते हैं।

सामान्य/कम गंभीर कारण

  • गले या नाक से खून आना:- ज्यादा ज़ोर से खांसने पर गले की छोटी नस फटने लगती हैं। नाक के पीछे से खून बहकर बलगम में आ सकता हैं।
  • गले में इंफेक्शन या सूजन:- वायरल गले की खराश या टॉन्सिल में सूजन के कारण गले में इंफेक्शन या सूजन होती हैं।

मध्यम गंभीर कारण

  • ब्रोंकाइटिस:- सर्दी-खांसी या धूम्रपान की वजह से फेफड़ों की नलियों में सूजन होने लगती हैं। इससे हल्का खून आ सकता हैं।
  • निमोनिया:- निमोनिया की वजह से बलगम के साथ पीला या लाल रंग का स्त्राव होने लगता हैं। इससे बुखार, ठंड लगना और छाती में दर्द भी हो सकता हैं।
  • ब्रोंकिएक्टेसिस:- ब्रोंकिएक्टेसिस की वजह से पुरानी सूखी खांसी और बलगम में खून की लकीरें पैदा होती हैं।

गंभीर कारण

  • टीबी:- भारत में सबसे आम गंभीर कारण टीबी हैं। टीबी के कारण 2+ हफ्ते से खांसी, रात को पसीना, बुखार, वजन कम होने लगता हैं।
  • फेफड़ों का कैंसर:- विशेष रुप से 40+‌ उम्र में, लंबे समय तक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को फेफड़ों का कैंसर हो सकता हैं। इसके लक्षण खांसी में खून, वजन कम, भूख नहीं लगना हो सकते हैं।
  • फेफड़ों की रक्तवाहिका में रुकावट:- अचानक सांस फूलना, सीने में तेज़ दर्द और खून आने के कारण फेफड़ों की रक्तवाहिका में रुकावट आ सकती हैं।
  • फेफड़ों की चोट या ऑपरेशन के बाद जटिलता:- एक्सीडेंट या बायोप्सी/सर्जरी के बाद फेफड़ों की चोट या ऑपरेशन के बाद जटिलता होती हैं।

बलगम में खून दिखने को कभी भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, विशेष रुप से अगर ये बार-बार हो रहा हो या अन्य लक्षण भी साथ हों। सीने का X-ray और CBNAAT या बलगम की TB की जाँच करवाना चाहिए।

Pulmonologist से सलाह जरुर लें। आवश्यकता पड़ने पर CT Scan Chest और Bronchoscopy भी हो सकती हैं। अब हम आपसे चर्चा करेंगे बलगम में खून आने के घरेलू उपचार के बारे में।

जानिए लिवर की सूजन को दूर करने के घरेलू नुस्खों के बारे में।

बलगम में खून आने का घरेलू उपचार- Balgam mein khoon aane ka gharelu upchar

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं बलगम में खून आने के घरेलू उपचार के बारे में। अब हम आपसे बलगम में खून आने के घरेलू उपचार के बारे में बात करें तो बलगम में खून आने का घरेलू उपचार करना तभी सही होता हैं जब कारण हल्का और अस्थायी हो‌- जैसे की गले की खराश, ज़ोर से खांसी के कारण नस फटना या सर्दी-जुकाम।

Balgam mein khoon aane ka gharelu upchar

लेकिन अगर खून लगातार आ रहा हैं, बुखार हैं, वजन कम हुआ हैं या खांसी 2 हफ्ते से अधिक हैं तो घर में इलाज़ नहीं बल्कि तुरंत डॉक्टर से जाँच आवश्यक हैं।

शहद और अदरक

आप दिन में 1 चम्मच शुद्ध शहद में ½ चम्मच अदरक का रस मिलाकर 2 बार लें। इससे खांसी में आराम और गले की सूजन कम होती हैं।

मुलेठी

मुलेठी को चूस लें या गरम पानी में उबालकर उसका काढ़ा पी लें। इससे गले की सूजन और जलन में आराम मिलता हैं।

लहसुन और हल्दी का सेवन

आप 1-2 लहसुन की कली हल्दी के साथ पानी में उबाल लें और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पी लें। लहसुन और हल्दी संक्रमण और सूजन से लड़ने में मदद मिलती हैं।

भाप लेना

आप गरम पानी में पुदीना या अजवाइन डालकर भाप लें। इससे बलगम पतला होता हैं और गले की जलन में आराम मिलता हैं।

हल्दी वाला दूध

आप रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में ½ चम्मच हल्दी मिलाकर पी लें। हल्दी में एंटीसेप्टिक और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं।

बलगम में खून अगर टीबी, ब्रोकिएक्टेसिस या फेफड़ों के कैंसर के कारण होता हैं तब घरेलू उपाय से इलाज़ नहीं हो सकता। तुरंत जाँच और दवा आवश्यक हैं।

आवश्यक जानकारी:- जोड़ों के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में।

निष्कर्ष- Conclusion

ये हैं बलगम में खून आना से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको बलगम में खून आने की बीमारी को नियंत्रण करने के घरेलू उपायों के बारे में आप जान जाएंगें।

इस जानकारी से आपको बलगम में खून आने के घरेलू उपायों के बारे में पता चल पाएगा। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई तो आप हमारी दी हुई जानकारी को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।

इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारी प्राप्त करवाना हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment