सेलेरी (Celery): पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने का सुपरफूड

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सेलेरी के बारे में। अब हम आपसे सेलेरी के बारे में बात करें तो हिंदी में सेलेरी को अजवाइन के डंठल या कभी-कभी शतपर्णी भी कहते हैं।

अजवाइन के डंठल (Celery) मिलना भारतीय उपमहाद्वीप में आम नहीं हैं लेकिन अजवाइन के डंठल को अजवाइन के औषधीय और पोषण संबंधी गुणों के आधार पर पहचाना जा सकता हैं। सेलेरी एक हरी, लंबी और रसीली सब्जी हैं जो सलाद, सूप और जूस में इस्तेमाल की जाती हैं।

सेलेरी का स्वाद हल्का तीखा और कुरकुरा होता हैं। अजवाइन के डंठल को भारत में स्वास्थ्यवर्धन इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय किया जाता हैं। विशेष रुप से डिटॉक्स ड्रिंक्स और वजन घटाने वाले आहार में।

अजवाइन के डंठल को गंध और स्वाद अजवाइन के समान होते हैं। इसलिए सेलेरी को “अजवाइन के डंठल” भी कहते हैं। अब हम आपसे चर्चा करेंगे सेलेरी के उपयोग के बारे में।

सेलेरी का उपयोग- Celery ka Upyog

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सेलेरी के उपयोग के बारे में। अब हम आपसे सेलेरी के उपयोग के बारे में बात करें तो सेलेरी में औषधीय गुणों से भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Celery ka Upyog

सेलेरी का इस्तेमाल स्वास्थ्य और खान-पान में अलग-अलग तरीकों से किया जाता हैं। यहाँ सेलेरी के कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं:-

औषधीय गुणों के आधार पर सेलेरी का उपयोग

  • पाचन सुधारने में:- सेलेरी में अधिक फाइबर पाया जाता हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार रहता हैं। सेलेरी कब्ज की समस्या को दूर करने में और आंतों की सफाई के लिए मददगार रहता हैं।
  • वजन घटाने में:- सेलेरी कैलोरी में कम और पोषण में ज्यादा होती हैं। सेलेरी को सलाद या सूप में शामिल करने के बाद वजन घटाने वाले आहार में इस्तेमाल किया जाता हैं।
  • डिटॉक्सिफिकेशन में:- सेलेरी में उपस्थित पानी की मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार रहते हैं।
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में:- सेलेरी में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैं। इसका उपयोग रक्तचाप को नियंत्रित करने और ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार रहता हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में:- सेलेरी में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में मददगार रहता हैं।
  • हड्डियों को मज़बूत करने में:- सेलेरी में विटामिन K और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसका उपयोग हड्डियों को मज़बूत करने में मददगार रहता हैं।

खाने के आधार पर सेलेरी का उपयोग

  • सलाद में:- इसको छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद में मिलाया जाता हैं। सेलेरी सलाद में कुरकुरापन और पौष्टिकता को जोड़ता हैं।
  • सूप में:- सेलेरी को सूप में डालने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ने लगते हैं।
  • स्टर-फ्राई में:- सेलेरी को सब्जियों के साथ हल्का भूनकर स्टर-फ्राई डिश में डाला जाता हैं।
  • स्नैक के रुप में:- अजवाइन के डंठल को पीनट बटर या हम्मस के साथ स्नैक की तरह खाया जाता हैं।

पीने के आधार पर सेलेरी का उपयोग

  • सेलेरी जूस:- सेलेरी को पानी के साथ पीसकर इसका जूस बनाया जा सकता हैं। सेलेरी जूस डिटॉक्स ड्रिंक के रुप में अधिक लोकप्रिय हैं।
  • स्मूदी में:- सेलेरी को अन्य फलों और सब्जियों के साथ मिलाकर हल्दी स्मूदी बनाई जाती हैं।

खाने के स्वाद को बढ़ाने के आधार पर सेलेरी का उपयोग

  • स्पाइसी डिश में:- सेलेरी का इस्तेमाल अलग-अलग व्यंजनों में फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जाता हैं।
  • सॉस और ग्रेवी में:- सेलेरी को पेस्ट या बारीक काटकर सॉस और ग्रेवी में मिलाया जाता हैं।

अब हम आपसे चर्चा करेंगे सेलेरी के फायदे व नुकसान के बारे में।

जानिए बवासीर को दूर करने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय के बारे में।

सेलेरी के फायदे व नुकसान- Celery ke fayde or nuksan

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सेलेरी के फायदे व नुकसान के बारे में। अब हम आपसे सेलेरी के फायदे व नुकसान के बारे में बात करें तो सेलेरी एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी हैं।

Celery ke fayde or nuksan

इसका नियमित सेवन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता हैं। सेलेरी के कुछ नुकसान भी होते हैं। यहाँ सेलेरी के फायदे व नुकसान निम्नलिखित हैं:-

सेलेरी के फायदे

  • पाचन सुधारने में सहायक:- सेलेरी में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। यह पाचन को बहेतर बनाता हैं। कब्ज और अपच को कम करने में यह मददगार रहता हैं।
  • वजन घटाने में उपयोगी:- सेलेरी कैलोरी में कम और पानी की मात्रा में ज्यादा होता हैं। इससे सेलेरी वजन घटाने वाले आहार के लिए आदर्श होता हैं।
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में:- सेलेरी में पोटैशियम और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करता हैं।
  • डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक:- शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सेलेरी मददगार रहती हैं। किडनी और लिवर को सेलेरी स्वस्थ रखती हैं।
  • सूजन को कम करने में:- सेलेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता हैं जो जोड़ों और शरीर की सूजन को कम करने में मददगार रहता हैं।
  • दिल के लिए फायदेमंद:- सेलेरी में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता हैं जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में मददगार रहता हैं।
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:- इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं जो त्वचा को चमकदार और बालों को मज़बूत बनाता हैं।

सेलेरी के नुकसान

  • एलर्जी की संभावना:- कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको सेलेरी से एलर्जी होती हैं। इससे खुजली, सूजन या सांस लेने में कठिनाई उत्पन्न होती हैं।
  • पाचन संबंधी समस्याएँ:- अधिक मात्रा में सेलेरी का सेवन करना गैस, ब्लोटिंग और डायरिया का कारण बनता हैं।
  • ब्लड प्रेशर पर प्रभाव:- यदि आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो सेलेरी का अधिक सेवन समस्या को बढ़ावा देता हैं।
  • गर्भावती महिलाओं के लिए सावधानी:- अधिक मात्रा में सेलेरी का सेवन करने से गर्भाश्य में सिकुड़न का खतरा होता हैं।
  • सूरज की संवेदनशीलता:- सेलेरी में फोटोटॉक्सिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को सूरज की किरणों के प्रति संवेदनशील बनाता हैं।

आवश्यक जानकारी:- टाइफाइड के घरेलू उपाय के बारे में।

निष्कर्ष- Conclusion

ये हैं सेलेरी से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। जानकारी पसंद आने पर जानकारी को लाइक व कमेंट जरुर करें।

जानकारी को लाइक व कमेंट करने पर हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें।

हम आपसे आशा करते हैं की हमारी दी हुई जानकारी को प्राप्त करने के बाद आपको थोड़ी संतुष्टि मिली होगी। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारी प्राप्त करवाना हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment