देवी-देवताओं की तस्वीरें फाड़ी और जलाई

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं उज्जैन की एक ताज़ा खबर के बारे में। अब हम आपसे उज्जैन की एक ताज़ा खबर के बारे में बात करें तो बच्चों ने उज्जैन के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक शकील मोहम्मद पर देवी-देवताओं की तस्वीरें जलाने, भारत माता की तस्वीर तोड़ने और कुरान पढ़ने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जाँच शुरु की थी।

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने और छात्रों पर धार्मिक दबाव बनाने का आरोप लगाया हुआ हैं। यह मामला झारड़ा थाना क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नागपुरा का हैं। वहाँ शिक्षक शकील मोहम्मद के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया हैं।

सरकारी स्कूल के बच्चों ने यह आरोप लगाया हैं की शिक्षक ने स्कूल में भारत माता और हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें फाडी और जलाई है। इतना ही नहीं, उस शिक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज जलाने का भी प्रयास किया हुआ हैं। बच्चों ने यह भी कहा की वह शिक्षक स्कूल में सुबह की प्रार्थना नहीं करवाता था और उन बच्चों को विशेष समुदाय के धार्मिक स्थलों पर ले जाने की बात करता था।

शिक्षक पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने का आरोप- Shikshak par dharmik bhavanaen aahat karne ka aarop

बच्चों ने यह दावा किया हैं की शकील मोहम्मद उन पर कुरान पढ़ने और नमाज़ अदा करने का दबाव बनाया करता था।

Shikshak par dharmik bhavanaen aahat karne ka aarop

छात्राओं ने यह भी बताया की शिक्षक उन बच्चों के शरीर को अनुचित तरीके से छूता था और उनके माता-पिता के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करता था। कई बच्चों ने तो यह भी कहा की शिक्षक ने उन बच्चों को धमकी दी की अगर उन्होंने किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

शकील मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज- Shakeel Mohammed ke viruddh mamala darj

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर बच्चों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की थी।

Shakeel Mohammed ke viruddh mamala darj

झारड़ा थाना पुलिस ने धर्म विरोधी बयानों और धार्मिक भाव फैलाने के आरोप में शकील मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। फिलहाल अभी शिक्षक से पूछताछ की जा रही हैं और जाँच अभी जारी हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment