आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं निक्की हत्याकांड की खबर के बारे में। अब हम आपसे निक्की हत्याकांड की खबर के बारे में बात करें तो निक्की हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की हैं। इस गिरफ्तारी में अब ससुर सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इससे पहले पुलिस ने जेठ रोहित, पति विपिन और सास को गिरफ्तार किया था।
निक्की हत्याकांड में ससुर को किया गिरफ्तार- Nikki hatyakand mein sasur ko kiya giraftar
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया हैं। इस हत्याकांड में ये चौथी गिरफ्तारी की गई हैं। इससे पहले पुलिस ने जेठ रोहित भाठी को भी गिरफ्तार किया था। जबकि पति विपिन और सास की गिरफ्तारी रविवार को हुई थी।
सब के विरुद्ध 22 अगस्त को थाना कासना में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश कर रही थी। ससुर की गिरफ्तारी के बाद नामजद सब आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं।
पुलिस की निक्की के पति के साथ मुठभेड़- Police ki nikki ke pati ke sath muthbhed
रविवार को पुलिस की निक्की के पति विपिन के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। पुलिस द्वारा जब उसे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जाया गया था तभी पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर वह भागने लगा था।
जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तब उसने पुलिस पर ही फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लग गई थी।
पिटाई के बाद पति ने लगा दी थी आग- Pitai ke baad pati ne laga di thi aag
विपिन पुलिस की गोली लगते ही गिर गया और पुलिस ने विपिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी सास को भी गिरफ्तार किया था।
हम आपको बता देते हैं की दहेज़ की मांग को लेकर निक्की की पहले पति ने पिटाई की थी और बाद में उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी थी। निक्की को पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका था। इस मामले को लेकर निक्की की बड़ी बहन ने उसके पति, सास और जेठ पर एफआईआर दर्ज कराई थी।