हस्तमैथुन की लत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं हस्तमैथुन की लत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में। अब हम आपसे हस्तमैथुन की लत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में बात करें तो हस्तमैथुन करना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया हैं, लेकिन जब हस्तमैथुन आदत की तरह लग जाए- यानी की बार-बार, बिना जरुरत के या नियंत्रण खोकर किया जाने लगे- तब हस्तमैथुन मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता हैं। अब हम आपसे चर्चा करेंगे हस्तमैथुन की आदत लगने के कारण के बारे में।

Contents
हस्तमैथुन की आदत लगने का कारण- Hastmaithun ki aadat lagne ka karanमानसिक कारणडिजिटल और सामाजिक कारणशारीरिक और हार्मोनल कारणआदत बनने की प्रक्रियाहस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke gharelu upayयोग और प्राणायाममोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोगव्यस्त दिनचर्या बनाएँसात्विक और हल्का भोजन करेंसोने का तरीका बदलेंरोज़ मोटिवेशनल या धार्मिक किताबें पढ़ेठंडे पानी से नहानासंकल्प लें और ट्रैक करेंअच्छी संगति बनाएँहस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय- Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke ayurvedic upayअश्वगंधाशतावरीब्रह्मरसायन या च्यवनप्राशगिलोयत्रिफला चूर्णतुलसी के पत्तेनिष्कर्ष- Conclusion

हस्तमैथुन की आदत लगने का कारण- Hastmaithun ki aadat lagne ka karan

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं हस्तमैथुन की आदत लगने के कारण के बारे में। अब हम आपसे हस्तमैथुन की आदत लगने के कारण के बारे में बात करें तो हस्तमैथुन की आदत लगने के कई मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कारण हो सकते हैं।

Hastmaithun ki aadat lagne ka karan

यहाँ हस्तमैथुन की आदत लगने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:-

मानसिक कारण

  • तनाव और चिंता:- जब व्यक्ति मानसिक तनाव, अकेलापन या डिप्रेशन से जूझता हैं तब वह व्यक्ति हस्तमैथुन को अस्थायी राहत के रुप में अपनाता हैं।
  • आत्मसंतोष की आदत:- बार-बार डोपामिन रिलीज़ होने के कारण मस्तिष्क इस सुख को बार-बार चाहता हैं, जिससे आदत बन जाती हैं।
  • बोरियत और खाली समय:- जब दिनचर्या में कोई उद्देश्य या व्यस्तता नहीं होती तब दिमाग उत्तेजना के साधन को खोजता हैं- यह हस्तमैथुन के रुप में सामने आता हैं।

डिजिटल और सामाजिक कारण

  • पोर्नोग्राफ़ी की आसान उपलब्धता:- मोबाइल और इंटरनेट पर अश्लील सामग्री बहुत आसानी से प्राप्त होती हैं, जिससे बार-बार उत्तेजना होती हैं और बाद में आदत लग जाती हैं।
  • अकेलापन और सोशल आइसोलेशन:- जब किसी के पास अपने विचार, भावना या तनाव साझा करने वाला कोई न हो तब वो शारीरिक संतोष की और रुख करता हैं।

शारीरिक और हार्मोनल कारण

  • किशोरावस्था या युवावस्था में हार्मोनल बदलाव:- इस उम्र में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने लगता हैं, जिससे यौन इच्छा ज्यादा होती हैं।
  • नींद की कमी:- नींद की कमी के कारण मानसिक थकावट और निर्णय शक्ति घटती हैं, जिससे व्यक्ति आवेग में आ जाता हैं।

आदत बनने की प्रक्रिया

  • हस्तमैथुन पहली बार में जिज्ञासा या तनाव से शुरु होता हैं।
  • उसके बाद शरीर में जो आनंद अनुभव होता हैं, वह दिमाग में डोपामिन रिलीज़ करता हैं।
  • दिमाग उस आनंद को फिर से पाने के लिए व्यक्ति को उकसाता हैं।
  • यही प्रक्रिया दोहराते-दोहराते हस्तमैथुन “लत” बन जाती हैं।

अगर हस्तमैथुन कभी-कभी किया जाए तब यह सामान्य और सुरक्षित माना जाता हैं। लेकिन जब यह तनाव, आदत, बोरियत या भावनात्मक कारणों से लगातार होने लगे तब हस्तमैथुन एक लत बन सकती हैं।

इसे नियंत्रित करना आवश्यक होता हैं। अब हम आपसे चर्चा करेंगे हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में।

हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke gharelu upay

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में। अब हम आपसे हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में बात करें तो अगर हस्तमैथुन की आदत नियंत्रण से बाहर हो जाए तब यह मानसिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न कर सकता हैं।

Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke gharelu upay

हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू और प्राकृतिक तरीके हैं जो शरीर और मन दोनों को संतुलित करते हैं।

योग और प्राणायाम

भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम मन को शांत करते हैं और यौन विचारों को नियंत्रित करने में मददगार रहते हैं। विशेष रुप से अश्विनी मुद्रा और ब्रह्मचर्यासन यौन ऊर्जा को नियंत्रित करने में मददगार रहता हैं।

मोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोग

उत्तेजक सामग्री जैसे की पोर्न, अश्लील वीडियों, सोशल मीडिया अश्लील कंटेंट को ब्लॉक करें। रात को सोने से पहले मोबाइल बिल्कुल भी न देखें।

ब्राउज़र में “Safe Search Mode” ऑन करें या पोर्न ब्लॉकर ऐप्स जैसे की BlockSite, StayFocusd, Detoxify का उपयोग करें।

व्यस्त दिनचर्या बनाएँ

हस्तमैथुन का सबसे बड़ा कारण खाली समय हैं। एक नियमित शेड्यूल बनाएँ। जिसमें सुबह की सैर, शाम का व्यायाम, पढ़ाई/काम, सामाजिक समय और रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल हैं।

सात्विक और हल्का भोजन करें

मसालेदार, तला-भुना, गरम चीज़ें, उत्तेजना को बढ़ा सकती हैं। मांस, अंडा, शराब, तम्बाकू जैसी चीज़ों से परहेज़ जरुर करें। इन चीज़ों का सेवन जरुर करें। जैसे की फल में केला, सेब, अनार, हरी सब्जियाँ, सत्तू, छुहारा, अखरोट, बादाम, तुलसी के पत्ते इत्यादि। तुलसी के पत्ते मानसिक संतुलन के लिए उपयोगी होता हैं।

सोने का तरीका बदलें

पेट के बल सोने से बच लें। यह यौन उत्तेजना को बढ़ाता हैं। ढीले कपड़े पहन लें। रात में जल्दी सो जाएँ और अकेले न रहें।

रोज़ मोटिवेशनल या धार्मिक किताबें पढ़े

गीता“, “विवेकानंद साहित्य” या ब्रह्मचर्य  पर आधारित पुस्तकें पढ़ने से आत्मनियंत्रण बढ़ने लगता हैं।

ठंडे पानी से नहाना

दिन में एक बार ठंडे पानी से स्नान करने से शरीर की गर्मी और यौन इच्छा कम होने लगती हैं।

संकल्प लें और ट्रैक करें

एक डायरी में लिखें की कितने दिन आपने संयम रखा हैं। हर 7 दिन का एक लक्ष्य बनाएँ की “7 दिन NO MASTURBATION चैलेंज”।

अच्छी संगति बनाएँ

ऐसे दोस्तों से बिल्कुल दूर रहें जो अश्लील बातें या वीडियो शेयर करते हो। आप सकारात्मक सोच वाले और एक्टिव लोगों के साथ समय बिताएँ।

आप बार-बार अपने आप को याद दिलाते रहें की मैं अपने शरीर और मन का स्वामी हूँ, मैं गुलाम नहीं। अगर आदत बहुत पुरानी हो और घरेलू उपायों से भी न रुकें तब एक बार किसी अनुभवी मनोवैज्ञानिक या सेक्सोलॉजिस्ट से गोपनीय सलाह जरुर लें। अब हम आपसे चर्चा करेंगे हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में।

हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय- Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke ayurvedic upay

अब हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में। अब हम आपसे हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बात करें तो हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बहुत प्रभावी होते हैं क्योंकि आयुर्वेद केवल लक्षणों का नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा का संतुलन स्थापित करता हैं।

Hastmaithun ki aadat se chutkara pane ke ayurvedic upay

जब हस्तमैथुन की आदत लत बन जाए तब आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, आहार और जीवनशैली बदलाव के साथ मानसिक बल भी बढ़ाया जाता हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा मानसिक तनाव, कमज़ोरी और यौन उत्तेजना को संतुलित करता हैं। यह मस्तिष्क को शांत कर के “overthinking” और कामुक विचारों को कम करता हैं। रोज़ाना रात को 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें।

शतावरी

शतावरी रसायन गुण वाली औषधि हैं जो मन को शांत और संतुलित करती हैं। यह ब्रह्मचर्य पालन में सहायक और वीर्य की रक्षा करती हैं। 1 चम्मच शतावरी चूर्ण को शहद या दूध के साथ सुबह-शाम लें।

ब्रह्मरसायन या च्यवनप्राश

च्यवनप्राश पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैं और मानसिक संतुलन बनाए रखता हैं। यह ब्रह्मचर्य में सहायक माना गया हैं। च्यवनप्राश 1-2 चम्मच सुबह खाली पेट दूध के साथ लें।

गिलोय

गिलोय मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत फायदेमंद हैं। यह बार-बार की कामेच्छा को शांत करता हैं। गिलोय सत्व या रस को 10ml पानी में मिलाकर सुबह लें।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र को दुरुस्त करता हैं और शरीर से विषैले तत्वों को निकालता हैं। पाचन सही होगा तो मन शांत रहेगा। रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से लें।

तुलसी के पत्ते

तुलसी यौन विचारों को शांत करने वाली जड़ी-बूटी मानी जाती हैं। यह ब्रह्मचर्य में स्थिरता देती हैं। रोज़ाना सुबह 4-5 तुलसी पत्ते चबाएँ या तुलसी का काढ़ा पिएँ।

जब आप आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करते हैं तब आपको मसालेदार, गरम और मांसाहार का सेवन, ज्यादा मात्रा में चाय/कॉफी का सेवन, देर रात तक जागना और अश्लील कंटेंट देखने जैसी चीज़ें बिल्कुल भी नहीं करनी हैं। इससे आपकी हस्तमैथुन की आदत बनी रहेगी। आयुर्वेद में ब्रह्मचर्य को जीवन की ऊर्जा का संचय माना जाता हैं। इसका पालन करने से शरीर और मन दोनों में स्थिरता आती हैं।

निष्कर्ष- Conclusion

ये हैं हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपायों के बारे में जान जाएंगें।

आप इस जानकारी से हस्तमैथुन जैसे बुरी लत से आसानी से छुटकारा पाएंगें। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारी को लाइक व कमेंट जरुर करें।

इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारी प्राप्त करवाना हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment