होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद का गेट तोड़ने का प्रयास

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद का गेट तोड़ने के प्रयास के बारे में। अब हम आपसे होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद का गेट तोड़ने के प्रयास के बारे में बात करें तो महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के राजापुर में एक घटना का वीडियो वायरल हुआ हैं।

इस वीडियो में कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को लकड़ी के तने से धकेलते हुए दिखाई दिए हैं। होली के शिमगा जुलूस का यह घटना हिस्सा थी। पुलिस ने नारेबाजी और अवैध भीड़ के लिए FIR दर्ज की हैं। इस घटना के बाद स्थिति अभी शांतिपूर्ण हैं।

घटना का वीडियो हुआ वायरल- Ghatana ka video hua viral

बुधवार को महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी के राजापुर में एक वीडियो वायरल हुआ हैं। इस वीडियो में कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को पेड़ के तने से धकेलने का प्रयास करते हुए नज़र आए थे। पुलिस ने इस घटना के बाद नारेबाजी और अवैध रुप से भीड़ लगाने के लिए FIR दर्ज की हैं। रत्नागिरी में हुई यह घटना कोकण क्षेत्र में होली के दौरान होने वाली वार्षिक शिमगा जुलूस का हिस्सा बताई जाती हैं।

Ghatana ka video hua viral

राजापुर पुलिस के अनुसार यह जुलूस हर वर्ष राजापुर गाँव से शुरु होकर दो किलोमीटर दूर धोपेश्वर मंदिर तक जाता हैं। इस जुलूस में एक लंबे लकड़ी के तने लेकर जुलूस निकाला जाता हैं। एक लंबे लकड़ी के तने को मदाजी मिरवणूक कहते हैं। जवाहर चौंक पर स्थित मस्जिद से होकर यह जुलूस गुजरता हैं।

जुलूस के दौरान हुआ विवाद- Julus ke dauran hua vivad

पारंपरिक रुप से यह कहा जाता हैं की यह तना मस्जिद की सीढियों पर रखा जाता हैं। इस वर्ष कुछ लोगों ने मस्जिद के गेट को धकेलने का प्रयास किया हैं। इस घटना के बाद नारेबाजी भी की गई थी। अब स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया हैं।

Julus ke dauran hua vivad

कुडाल के विधायक और शिवसेना नेता निलेश राणे ने यह वीडियो जारी किया हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा की इस वर्ष मस्जिद का गेट बंद था। इससे तनाव की स्थिति भी पैदा हुई थी। उन्होंने कहा की मीडिया और कुछ राजनेता इस घटना को बढ़ाचढ़ाकर पेश करने लग रहे हैं। दूसरी तरफ रत्नागिरी में स्थिति अभी शांतिपूर्ण हैं।

एआईएमआईएम के नेता क्या बोले- AIMIM ke neta kya bole

राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उठाए हैं। उन्होंने कहा की पुलिस की उपस्थिति में मस्जिद पर हमला होना शर्मनाक हैं।

AIMIM ke neta kya bole

वकील ओवैस पेखकर ने पुलिस अधीक्षक को लिखी चिट्ठी में घटना की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारियाँ की मांग की हैं। इस घटना को उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर आघात बताया हैं।

पुलिस की कार्रवाई- Police ki karwai

राजापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के अनुसार अवैध जमावड़ा के लिए FIR दर्ज की हैं। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही हैं।

Police ki karwai

पुलिस ने यह दावा किया हैं की झूठी अफवाह फैलाने वाला वीडियो हटा दिया गया हैं। रत्नागिरी में स्थिति अभी शांतिपूर्ण हैं और कोई भी कानून व्यवस्था भंग नहीं हुई हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
2 Comments