आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं म्यांमार-थाईलैंड सहित 5 देशों में भूकंप के झटके के बारे में। अब हम आपसे म्यांमार-थाईलैंड सहित 5 देशों में भूकंप के झटके के बारे में बात करें तो शुक्रवार को म्यांमार में भूकंप के ज़ोरदार झटकों के कारण धरती कांप उठी थी। ये ज़ोरदार झटके इतने जबरदस्त थे की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें अनुभव किया गया था।
भूकंप की तीव्रता 7.7 रही थी। भूकंप के झटकों के कारण म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर कथित तौर पर लोकप्रिय एवा ब्रिज ढह गया था। यह भी कहा जा रहा हैं की चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया था।
म्यांमार में भूकंप से 25 लोगों की मौत- Myanmar mein bhukamp se 25 logon ki maut
म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 25 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई हैं। म्यांमार के मांडले में जहाँ 20 लोगों की मौत हुई थी वहाँ ताउंगू में 5 लोग मारे गए हैं।
दूसरी तरफ कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप के बाद ऑफ्टर शॉक के कारण दहशत मची हुई हैं। अभी कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी ज़ारी हैं।
पीएम मोदी ने भूकंप पीड़ित देशों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन- PM Modi ne bhukamp pidit desh ko harsambhav madad ka diya aashvasan
पीएम मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति पर चिंता जताई हैं। पीएम ने कहा की म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति पर चिंतित हूँ। सब की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहा हूँ।
हरसंभव सहायता के लिए भारत तैयार हैं। इस संबंध में हमने प्रशासन को सतर्क रहने को कहा हैं। इन सब के साथ ही विदेश मंत्रालय से कहा की वह म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहे। सब के सुरक्षित होने की कामना की गई हैं।
म्यांमार-थाईलैंड सहित 5 देशों में भूकंप से कांपी धरती- Myanmar-Thailand sahit 5 desh mein bhukamp se kampi dharti
शुक्रवार सुबह 12 बजे के आसपास म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। म्यांमार के बाद थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और चीन में भी भूकंप से धरती हिली थी।
लेकिन सबसे अधिक नुकसान म्यांमार और थाईलैंड में हुआ था। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने भारी तबाही के बीच बैंकॉक में इमरजेंसी लगा दी हैं।
बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके- Bangladesh mein bhi bhukamp ke jhatke
बांग्लादेश में भूकंप के झटके अनुभव किए गए हैं। बांग्लादेश पर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.3 रही हैं।
ढाका और पटगाँव सहित बांग्लादेश के कई शहरों में भूकंप के झटके अनुभव किए गए हैं। इससे अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई हैं।
ऐसी खबरें रोज़ाना सुनने को मिलती हैं।