आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी के बारे में। अब हम आपसे न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी के बारे में बात करें तो तीसरी बार भारतीय टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया हैं।
फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ये उपलब्धि हासिल की हैं। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया- Bharat ne New Zealand ko haraya
न्यूज़ीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में 9 मार्च को भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया हैं। फाइनल मैच में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था।
भारत ने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर ये रन हासिल किए थे। कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे थे। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत की नींव रखी थी।
पहले भी जीती थी भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी- Pehle bhi jeeti thi bharat ne Champions Trophy
तीसरी बार भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती हैं। सबसे पहले साल 2002 के सीजन में भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। तब भारत ने श्रीलंका संग संयुक्त रुप से खिताब साझा किया था।
बाद में एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। अभी भारत ने इतिहास रोहित शर्मा की अगुवाई में रचा हैं।
रोहित की तूफानी पारी, श्रेयस-राहुल ने भी दिखाया दम- Rohit ki tufani pari, shreyas-rahul ne bhi dikhaya dam
भारतीय टीम की शुरुआत टारगेट का पीछा करते हुए अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 105 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। इसी साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नज़र आए थे।
रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से केवल 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी की थी। वहीं गिल ने भी धीमी बल्लेबाजी की थी। भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा था।
मिचेल सेंटनर ने जब गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट किया था। गिल ने 1 छक्के की सहायता से 50 बॉल पर 31 रन बनाए थे। इन सब के बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गवाया था। माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर 1 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे।
भारतीय टीम ने बाद में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खोया जो बड़ा शॉट मारने के प्रयास में रचिनन रविंद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हुए थे। रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए। इन रन में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे थे। रोहित शर्मा के आउट होने के वक्त भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करने के बाद भारत को संभाला था। श्रेयस अय्यर अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए थे।
न्यूज़ीलैंड के लिए ब्रेसवेल-मिचेल ने जड़े अर्धशतक- New Zealand ke liye Bracewell-Mitchell ne jade ardhashatak
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 251 रनों का स्कोर हासिल किया था। कीवी टीम की शुरुआत बल्लेबाजी के दौरान अच्छी रही थी। रचिन रवींद्र और विल यंग ने मिलकर 7.5 ओवरों में 57 रनों की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी के दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और बाद में श्रेयस अय्यर ने छोड़ा था।
आखिरकार भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई थी। इन्होंने विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। बाद में कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिला दी थी।
रवींद्र ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए थे। इन रनों में चार चौके के अलावा एक छक्का भी शामिल रहा था। इन सब के बाद कुलदीप ने अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को चलता किया था जो रिटर्न कैच थमा बैठे थे।
हमारा भारत हमेशा हर चीज में आगे रहता है।
Jai hind