ओडिशा के पूरी में चंदन यात्रा के दौरान हुआ भीषण हादसा: संकीर्ण मामला हुआ भयानक विस्फोट

Ravi Kumar

अब हम आपसे चर्चा करने वाले हैं एक चौंका देने वाली खबर के बारे में। यह खबर ओडिशा से हैं। पूरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा। यह हादसा बुधवार को हुआ था। इस घटना के दौरान पटाखों से हुआ विस्फोट

इस विस्फोट के दौरान कई श्रद्धालू भक्त झुलस कर रह गए। पुलिस ने कहा की सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इन घायल लोगों में से 15 साल के एक नाबालिग सहित तीन लोगों की हुई मौत। 

महाप्रभू की भंउरी नीति देखने के लिए जमा हुई भीड़ – (Mahaaprabhoo kee bhanuree neeti dekhane ke lie jama huee bheed)

जानकारी के अनुसार बुधवार रात के वक्त महाप्रभू की भंउरी नीति चल रही थी। इस नीति को देखने के लिए लोग समागम नरेंद्र पुष्करिणी के किनारे इकट्ठा हुए थे। उसी वक्त देवीघाट के निकट पटाखे जलाकर की जा रही थी आतिशबाजी।

पटाखे की आग लोगों के ऊपर पड़ने लगी और लोग वहाँ से इधर-उधर भागने लगे। उनमें से तो कई लोग तो जान बचाने के लिए पानी में ही कूद गए थे। उस विस्फोट में तकरीबन 30 लोग घायल हुए थे। 

सभी घायल लोग पहुँचाए गए अस्पताल – (Sabhee Ghaayal log Pahunchae Gae Hospital)

पहले तो सभी घायल लोगों को पूरी जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु उस अस्पताल में वर्न युनिट नहीं था। वर्न यूनिट होने के कारण गम्भीर अवस्था में घायल लोगों को एससीबी मेडिकल या भुवनेश्वर के कुछ अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। 

Sabhee Ghaayal log Pahunchae Gae Hospital

पटाखे विस्फोट से जल जाने की वजग से एक 15 वर्ष के नाबालिग के साथ इलाज़ के दौरान अन्य दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। गुरुवार देर रात को हुई इस घटना की वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोग अपने घायल हुए परिवार के सदस्य को इधर-उधर लेकर भागने लगे थे। 

पुरी के एसपी पिनाक मिश्र जी ने कहा की चंदन यात्रा के वक्त यह घटना हुई थी। गम्भीर रुप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों को अच्छा इलाज मिल सकें। यहीं हम लोगों के लिए पहली प्राथमिकता हैं। घटना की जाँच भी की जा रही हैं।

Share This Article
3 Comments