पंजाब में बाढ़ का कहर और तेज़ बारिश का अलर्ट

Vineet Bansal

आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं पंजाब में बाढ़ की खबर के बारे में। अब हम आपसे पंजाब में बाढ़ की खबर के बारे में बात करें तो हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गरज, बिजली और बारिश जारी हैं। सोमवार को भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ हैं।

IMD ने कहा हैं की करनाल, पानीपत, अम्बाला, चंडीगढ़ सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली और भारी बारिश की संभावना की हैं। इसके साथ ही कई जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती हैं।

बारिश की तबाही के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हैं। कई राज्यों में तो स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश भी दिया गया हैं। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में दिखाई देगा।

भीषण बाढ़ के बीच भयंकर बारिश का रेड अलर्ट- Bhishan badh ke beech bhayankar barish ka red alert

पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा हैं। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने कहा हैं की अभी तक 1312 गाँव प्रभावित हुए हैं और 14,936 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया हैं।

Bhishan badh ke beech bhayankar barish ka red alert punjab floods

होशियारपुर जिले के कई गाँव जलमग्न हुए, जबकि कपूरथला प्रशासन ने सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। संकट अभी तक समाप्त नहीं हुआ हैं क्योंकि भारत के मौसम विभाग ने आज पंजाब में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। पंजाब में IMD ने आज भारी बारिश और बाढ़ से अलर्ट जारी किया हैं।

अंबाला, नारनौल, रोहतक, पलवल, सिरसा और यमुनानगर जनजीवन प्रभावित- Ambala, Narnaul, Rohtak, Palwal, Sirsa aur Yamunanagar janjeevan prabhavit

भारी बारिश का प्रभाव अधिकतर पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर में होगा। इन सब जिलों में NDRF, सेना, BSF, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Ambala, Narnaul, Rohtak, Palwal, Sirsa aur Yamunanagar janjeevan prabhavit

हरियाणा के अंबाला, नारनौल, रोहतक, पलवल, पंचकूला, सिरसा और यमुनानगर में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों में पंजाब के चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रुपनगर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर और हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना हैं।

राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी- Rahat aur bachav abhiyan yuddhastar par jari

रविवार को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गाँव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Rahat aur bachav abhiyan yuddhastar par jari

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी हैं।

Share This Article
मैं रोज़ाना की खबरों पर लिखने के लिए प्रेरित हूँ और भारत की सभी खबरों को कवर करता हूँ। मेरा लक्ष्य पाठकों को ताज़ा जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें समाचार की समझ और देशव्यापी घटनाओं की खोज में मदद करे।
Leave a comment