आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं ठग लाइफ फिल्म के बारे में। अब हम आपसे ठग लाइफ फिल्म के बारे में बात करें तो एक बार फिर से ऑडियंस के बीच लार्जर देन लाइफ फिल्में बनाने के लिए मशहूर मणि रत्नम अपनी नई फिल्म ठग लाइफ के साथ लौट आए हैं।
इस फिल्म में कमल हासन अली फजल और तृषा कृष्णन जैसे सितारों ने काम किया हैं। गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित ठग लाइफ फिल्म दर्शकों की पॉकेट ढीली करवाने के बाद उन्हें टोटल निराश करती हैं।
नायकन फिल्म के 38 साल बाद निर्देशक मणि रत्नम और अभिनेता कमल हासन की जोड़ी ठग लाइफ के साथ फिर थिएटर में लौटी हैं। सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस बड़े बजट की फिल्म से फैंस की काफी आशाएँ जुड़ी हैं। अब सवाल ये उठ रहा हैं की क्या नायकन की सफलता यह जोड़ी दोहरा पाएगी?
क्या हैं ‘ठग लाइफ’ की कहानी?- Kya hain ‘Thug Life’ ki kahani?
साल 1994 में दिल्ली में गैंगस्टर रंगाया शक्तिवेल और उसका बड़ा भाई माणिक्कम दूसरे गैंगस्टर सदानंद से डील कर रहे होते हैं।
सदानंद धोखा देता हैं, सदानंद अपने साथ पुलिस को लेकर आ जाता हैं। वहाँ गोलीबारी शुरु हो जाती हैं, जिसमें अखबार बांटने वाला एक व्यक्ति मारा जाता हैं। उसके दोनों बच्चे अमर और चंद्रा बिछड़ते हैं। शक्तिवेल अमर को अपने साथ बचाकर ले जाता हैं।
वहाँ से कहानी साल 2016 में आ जाती हैं। सदानंद के भांजे को मारकर जेल जाते समय शक्तिवेल अपनी जगह युवा अमर को सारे निर्णय लेने का हक देता हैं। मणिक्कम को यह बात अच्छी नहीं लगती हैं। एक वक्त ऐसा आ जाता हैं की मणिक्कम और अमर ही शक्तिवेल को मारने की साजिश रचते हैं।
जानिए भूल चूक माफ फिल्म की कहानी के बारे में।
थिएटर जाकर ऑडियंस को ठगा हुआ महसूस होगा?- Theater jakar audience ko thaga hua mehsoos hoga?
इस फिल्म की पटकथा मणिरत्नम और कमल हासन ने मिलकर लिखी हैं, जो इतनी बिखरी हैं की आप अंत तक समेटते रह जाएँगे। इस फिल्म में कहानी के साथ ठगी हुई हैं।
कहानी के नाम पर इस फिल्म में केवल एक्शन, डॉयलॉगबाजी, हीरोइज़्म हैं। सदानंद, दीपक फिल्म के खलनायक हैं, लेकिन उन्हें साइडलाइन कर दिया जाता हैं और फिल्म केवल पारिवारिक लड़ाई और बदला लेने वाली कहानी बनकर रह जाती हैं।
इस फिल्म में रियल लोकेशन से लेकर, सेट, कॉस्ट्यूम, एक्शन, सीन सभी पर खर्चा किया हैं, लेकिन वह सब बेइमानी लगने लग जाते हैं। दिल्ली की सड़कों पर और लाल किला के सामने फाइरिंग हो रही हैं, गाड़ियाँ टकरा रही हैं, लेकिन कानून नाम की कोई भी चीज़ नहीं हैं।
पुलिस कुछ भी करने की बजाय गैंगस्टर से ही सहायता मांगती हैं की बताओं सिस्टम में कौन-कौन भ्रष्ट हैं, इन सब के बजाय में गैंगस्टर उन्हें स्वैग दिखाकर निकाल लेता हैं। रवि के चंद्रन की सिनेमैटोग्राफी नेपाल में बर्फ से ढकी वादियों में कमाल लगती हैं।
जरुर जानें:- द रॉयल्स फिल्म के बारे में।
कमल हासन के लिए देख सकते हैं ये फिल्म- Kamal Haasan ke liye dekh sakte hain ye film
इस कमज़ोर कहानी में भी कमल हासन अपने अभिनय से प्रभावित करते हैं। कमल हासन रुप बदलने में माहिर हैं, यह उन्होंने अपनी फिल्मों दशावतारम, इंडियन, चाची 420 में साबित किया हैं। वह ठग लाइफ में उम्र के तीन अलग-अलग पड़ावों पर विश्वसनीय लगते हैं।
वह पत्नी की याददाश्त वापस लेने वाले और अपने भाई को मारने वाले दृश्यों में प्रभावित करते हैं। एक्शन करने में सिलंबरसन टीआर को भी टक्कर देते हैं। अमर की भूमिका में सिलंबरसन प्रभावशाली लगने लगे हैं।
नासर का रोल अधूरा-सा हैं, उन सब का पात्र मणिक्कम अपने भाई से नाराज़ हैं या नहीं समझ में नहीं आता हैं। ऐसे में जब वह अपने भाई को जान लेता हैं, तब वह बचकाना लगता हैं।
महेश मांजरेकर, अली फजल जैसे अनुभवी अभिनेताओं को सिर्फ दोस्ती-यारी या बड़ा प्रोडक्शन देखकर फिल्में साइन करने से बचना चाहिए। अली में अभी मिर्जापुर वेब सीरिज़ के गुड्डू भैया की झलक दिखती हैं। त्रिशा का पात्र अगर फिल्म में नहीं होता तब खास फर्क नहीं पड़ता हैं। जीवा के अभिनय में अभिरानी प्रभावित करती हैं।
आवश्यक जानकारी:- हाउसफुल 5 फिल्म के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं ठग लाइफ फिल्म से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको इस फिल्म के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ मिल जाएंगी।
इस जानकारी से आपको इस फिल्म की कहानी के बारे में पता चलेगा। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारी को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।