आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं सलाकार वेब सीरिज़ के बारे में। अब हम आपसे सलाकार वेब सीरिज़ के बारे में बात करें तो नवीन कस्तूरिया मौनी रॉय मुकेश ऋषि सूर्या शर्मा पूर्णेंदू भट्टाचार्य जैसे कलाकारों से सजी स्पाय थ्रिलर सीरिज़ 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई हैं।
फारुक कबीर के निर्देशन में बनी वेब सीरिज़ भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र Ajit Doval को समर्पित हैं। इन्होंने नेशनल सिक्योरिटी में अपना बड़ा योगदान दिया हैं।
जंग दो तरह की होती हैं एक वो जो मैदान पर लड़ी जाती हैं हथियारों के साथ और दूसरी वो जिसमें दिमाग और हिम्मत ही सबसे बड़े हथियार होते हैं। ‘सलाकार’ भी ऐसी ही दो जंग की कहानी हैं जिसमें दुश्मन देश को बिना किसी हथियार के हराया गया था।
दो जंग की कहानी इसलिए क्योंकि फारुक कबीर की इस सीरिज़ में दो कहानियाँ पैरेलल चलती हैं। ये दोनों वेब सीरिज़ एक दूसरे से संबंधित हैं। 1978 में पाकिस्तान में हो रहे न्यूक्लियर बॉम्ब बनाने का प्रयास नाकाम करने की और दूसरी कहानी 2025 की जिसके धागे उसी घटना से संबंधित हैं।
क्या हैं सलाकार की कहानी?- Kya hain salakar ki kahani?
2025 यानी की वर्तमान से शुरु होती हैं ‘सलाकार’ की कहानी जिसमें मौनी रॉय का किरदर मरियम एक भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान में अपने मिशन को अंजाम देते हैं। इस ऑपरेशन में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार ही लीड करते हैं।
दिलचस्प की बात यह हैं की जिस न्यूक्लियर बॉम्ब को बनाने का प्रयास नाकाम करने के लिए मौनी पाकिस्तान में हैं उसकी नींव 1978 में डाली जा चुकी थी जिसका सपना मुकेश के किरदार जर्नल जिया ने देखा था।
उनके इस प्रयास को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार नाकाम करते हैं। जिनके यंग वर्जन का किरदार अधीर दयाल ने निभाया हैं। ये दोनों ही अपने मिशन में कामयाब होते या नहीं और सबसे दिलचस्प बात पाकिस्तान से निकलने में कामयाब होते हैं या नहीं यहीं सीरिज़ की कहानी हैं।
जानिए अंदाज़ 2 फिल्म की कहानी के बारे में।
मुकेश ऋषि ने छोड़ी छाप- Mukesh Rishi ne chhodi chhap
कई भारतीय फिल्मों में विलेन के रुप में नज़र आने वाले मुकेश ऋषि काफी समय बाद स्क्रीन पर लौटे हैं। इस वेब सीरिज़ में उन्होंने जनरल जिया का किरदार निभाया हैं जो भारत से लोहा लेने के लिए चाइना की सहायता से न्यूक्लियर बम बनाना चाहता हैं।
मुकेश की एक्टिंग थोड़ा ओवर लगती हैं लेकिन फिर भी वे अपनी खौफनाक छवि के साथ असर छोड़ने में सफल रहते हैं।
जरुर जानें:- बकैती वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में।
मौनी रॉय और नवीन कस्तूरिया ने किया प्रभावित- Mauni Roy aur Naveen Kasturia ne kiya prabhavit
Aspirants में अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित करने वाले नवीन इस बार भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इस बार एक्टिंग के साथ उन्होंने दिखा दिया की वे एक्शन में भी अच्छे हैं।
इस सीरिज़ में उनके एक्शन सीक्वेंस काफी असरदार और रियल लगते हैं। वहीं दूसरी और मौनी रॉय जासूस के रुप में बेहतरीन अदाकारी करती नज़र आई हैं। मौनी को स्क्रीन टाइम काफी कम मिला लेकिन फिर भी उनकी एक्टिंग सराहनीय हैं।
आवश्यक जानकारी:- सन ऑफ़ सरदार 2 फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं सलाकार वेब सीरिज़ से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको सलाकार वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होंगी।
इस जानकारी से आपको सलाकार वेब सीरिज़ के बारे में हर प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होंगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारियाँ पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारियों को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।