आज हम आपसे चर्चा करने जा रहे हैं लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म के बारे में। अब हम आपसे लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म के बारे में बात करें तो अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल, जोहा रहमान जैसे कलाकारों से सजी फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली एक डार्क कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा हैं।
लव सेक्स और धोखा फेम अभिनेता अंशुमन झा ने इस फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली से निर्देशन में कदम रखा हैं। एक रात की कहानी के जरिए उन्होंने अवैध आव्रजन, नस्लीय भेदभाव, वैवाहिक कलह, पितृसत्तामकता, प्रवासी भारतीयों का भारतीय लड़की के साथ शादी का जुनून जैसे मुद्दों को कहानी में दर्शाने की कोशिश की हैं। यह मुद्दे दिलचस्प आवश्यक हैं लेकिन उसकी गहराई में नहीं जाती हैं।
क्या हैं लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म की कहानी?- Kya hain Lord Curzon ki haweli film ki kahani?
इस फिल्म की कहानी लंदन के बाहरी इलाके में सेट हैं। ईरा अपने पति डॉ. बासुकीनाथ के साथ अपनी अभिनेत्री दोस्त सान्या के घर जाती हैं। सान्या के साथ उसका ब्वॉयफ्रेंद रोहित भी होता हैं।

ईरा के जूस में रोहन शराब मिला देता हैं। रोहन कमरे में रखें बक्से को लेकर बासुकी से मज़ाक करता हैं की उसमें एक ब्रिटिश शख्स की लाश हैं।
बासुकी इस मज़ाक को गंभीरता से लेता हैं। उसको बक्से से ठक-ठक की आवाज़ आ जाती हैं। आखिरकार वो बक्सा खोलने में कामयाब रहता हैं। परंतु उसका तरीका अजीबोगरीब लगता हैं। खोलने पर उसमें कोई लाश नहीं मिलती हैं। बाद में सब मिलकर साथ में एक खेल खेलते हैं।
वहीं से उनकी जिंदगी की परतें खुलना शुरु होती हैं। इन सब के दौरान शराब का प्रभाव ईरा पर हो चुका होता हैं। उसकी दबी आकांक्षाएँ और आक्रोश बाहर आ जाती हैं। परंतु रोहन के मज़ाक के पीछे क्या रहस्य हैं? एक रात में उनकी जिंदगी कैसे बदल जाती हैं। यह कहानी इसि संबंध में होती हैं।
कई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के बाद लॉर्ड कर्जन की हवेली सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं। इस फिल्म के शीर्षक में लॉर्ड कर्जन हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत के वॉयसराय रहे लॉर्ड कर्जन निरंकुश शासक और कट्टर नस्लवादी थे।
इस फिल्म में प्रतीकात्मक तौर पर इस्तेमाल इस नाम के जरिए भारतीयों के प्रति ब्रिटिश मानसिकता बताने का प्रयास किया हैं। इस फिल्म की कहानी को स्थापित करने में लेखक बिकास मिश्रा काफी समय लगाते हैं और आपके धैर्य की परीक्षा लेते हैं।
जानिए सर्च- द नैना मर्डर केस वेब सीरिज़ की कहानी के बारे में।
लॉर्ड कर्जन के इर्द-गिर्द छिपे रहस्य- Lord Curzon ke ird-gird chhipe rahasya
इंटरवल के बाद पात्रों की जिंदगी की परतें और मन की गाठें खुलने लगती हैं। इन सब के दौरान लॉर्ड कर्जन के शव के इर्द-गिर्द छिपे रहस्य के साथ लेखक उस पहचान के मुद्दे को उठाते हैं जिससे अप्रवासी जूझते हैं और उनमें असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती हैं।

एक बंद कमरे में रहस्य की तरह लिखी गई यह फिल्म अपने केंद्रीय पात्रों के मूल में छिपे क्रोध के बारे में किसी को आश्वस्त नहीं कर पाई हैं। बासुकी स्वयं को ब्रिटिशर कहलाने में गर्व अनुभव करता हैं, लेकिन पंजाब से एक घरेलू, पारंपरिक भारतीय पत्नी चाहता हैं।
उसका कारण स्पष्ट नहीं हैं। यह पूरी फिल्म एक ही घर में शूट की गई हैं तब सिनेमैटोग्राफी अधिक कुछ नहीं जोड़ती हैं। इस रहस्य को गाढ़ा करने में संगीत कोई खास भूमिका नहीं निभाता हैं।
इस फिल्म का खास आकर्षण हैं रसिका दुग्गल। उनकी कामिक टाइमिंग विशेष रुप से वन-लाइनर्स बहुत सटीक हैं। भावी दुल्हनों को “इंडियन आइडल ऑडिशन” की तरह परखने या शराब पीने के पाखंड पर उनके संवाद चुटकीले हैं।
परेश पाहूजा ने डॉ. बासुकी के अजीबोगरीब व्यवहार और सनक को बखूबी आत्मसात किया हैं लेकिन लेखन स्तर पर उनका पात्र काफी कमज़ोर हैं। अर्जुन माथुर का अभिनय उल्लेखनीय हैं।
वह रोहन के आक्रोश संघर्ष को सयंमित और संतुलित तरीके से व्यक्त करते हैं। जोहा अपनी भूमिका में आकर्षक लगी हैं। बांग्लादेशी पिज़्ज़ा डिलीवरी ब्वॉय की संक्षिप्त भूमिका में तन्मय धनानिया प्रभावित करते हैं।
आवश्यक जानकारी:- होमबाउंड फिल्म की कहानी के बारे में।
निष्कर्ष- Conclusion
ये हैं लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म से संबंधित जानकारियाँ हम आपसे आशा करते हैं की आपको जरुर पसंद आई होगी। इस जानकारी से आपको लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म की कहानी से संबंधित हर प्रकार की जानकारियाँ जरुर पसंद आई होगी।
इस जानकारी से आपको लॉर्ड कर्जन की हवेली फिल्म से संबंधित जरुरी से जरुरी हर प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होंगी। अगर आपको हमारी दी हुई जानकारियाँ पसंद आए तो आप हमारी दी हुई जानकारियों को लाइक व कमेंट जरुर कर लें।
इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा ताकि हम आपको बहेतर-से-बहेतर जानकारियाँ प्राप्त करवा सकें। हमारा उद्देश्य आपको घुमराह करना नहीं हैं बल्कि आप तक सही जानकारियाँ प्राप्त करवाना हैं।
